









बयूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर-चंडीगढ़ दौरे से पहले 1 धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ई-मेल में जालंधर और चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों, कुछ स्कूलों और मोहाली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।