









बयूरो : जालंधर सहित पूरे पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि आज रात से ही कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, मोहाली होशियारपुर व रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं जालंधर सहित अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं, लेकिन मोहाली, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर व रूपनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक प्रभावित होने और किसानों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।