Home Punjab जालंधर: रैनक बाज़ार एसोसिएशन ने राहुल गंभीर की शानदार जीत पर किया...

जालंधर: रैनक बाज़ार एसोसिएशन ने राहुल गंभीर की शानदार जीत पर किया उनका सम्मान, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब यूथ कांग्रेस, जालंधर शहरी के हल्का सेंट्रल के प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान जसपाल सिंह एवं उनकी टीम ने नवनियुक्त प्रधान राहुल गंभीर का गुलदस्ता भेंट कर तथा केक कटवाकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना की गई। इस मौके पर विक्की, पंकज, हरमिंदर सिंह, गिन्नी, मॉंटी, दीपू कालड़ा, कपिल और वरुण भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हरमिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गंभीर के स्वर्गीय पिता बोध राज ‘पप्पू’ ने रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान के रूप में लगभग 26–27 वर्षों तक ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। वे सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे। गंभीर परिवार का वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गंभीर के बड़े भाई रोहित गंभीर भी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के सचिव के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। इसके साथ ही वे अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि.), जालंधर के प्रधान हैं तथा सैदां गेट श्री कृष्ण संकीर्तन मंदिर में भी सेवाधारी के रूप में अपनी सेवाएँ निभा रहे हैं।

हरमिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गंभीर ने भी अपने स्वर्गीय पिता और बड़े भाई के पदचिह्नों पर चलते हुए युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव में शानदार जीत हासिल कर उन्होंने अपने नेतृत्व, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।

अंत में रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान जसपाल सिंह एवं सभी सदस्यों ने राहुल गंभीर को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गंभीर अपने स्वर्गीय पिता की विरासत और अपने परिवार की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज, युवाओं और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।