









बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला जालंधर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) का शुभारंभ भाजपा कार्यालय, शीतला माता मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला जालंधर के प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी एवं जिला महासचिव सूर्या मिश्रा तथा सह-प्रभारी वरुण दुबे ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि जिला जालंधर के प्रत्येक मंडल एवं प्रत्येक युवा कार्यकर्ता तक इस डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को पहुँचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।