










बयूरो : देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी Nayara Energy ने देशभर में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के बीच यह कटौती की गई। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है।
वहीं जुलाई के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए तक की कटौती की है। 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपए की कमी की गई है।