Home Punjab पंजाब: OMG! 200 फ़ीट ऊँचे टावर पर चढ़ी महिला, अवैध संबंध का...

पंजाब: OMG! 200 फ़ीट ऊँचे टावर पर चढ़ी महिला, अवैध संबंध का है मामला, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब के थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कला मे पति द्वारा दूसरी महिला से शादी करने के विरोध के चलते एक महिला 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई जिसके बाद महिला द्वारा टावर के ऊपर चढ़कर अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में कहा गया। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि गांव बग्गा कला में एक महिला मोबाइल फोन के 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई है। पुलिस को टावर पर चढ़ी महिला गमगमी देवी ने बताया कि उसके पति पलटू मंडल ने सोना देवी नामक महिला के साथ उसे बिना तलाक दिए शादी कर ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा गमगमी देवी को टावर से नीचे उतार लिया गया है और उसके पति पलटू मंडल को काबू करके थाना लाडोवाल में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।