Home Punjab पंजाब: बदला मौसम, आंधी व बारिश से मिली राहत, 14 जून तक...

पंजाब: बदला मौसम, आंधी व बारिश से मिली राहत, 14 जून तक फिर तेज हवाएं व बारिश के संकेत, पढ़ें व देखें

Weather Alert Banner, Poster, Vector Template

बयूरो : पंजाब में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जानकारी अनुसार आज अचानक पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते कई जिलों में सुबह तेज आंधी चली जिसके बाद हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने 14 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने जालंधर सहित पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।