Home Punjab जालंधर (Confirmed): ED की छापेमारी चर्चित ठेकेदार के ठिकानों पर, पढ़ें व...

जालंधर (Confirmed): ED की छापेमारी चर्चित ठेकेदार के ठिकानों पर, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, न्यू जवाहर नगर स्थित एक मॉल के नजदीक एक चर्चित ठेकेदार, जिसका नाम अमित बजाज बताया जा रहा है, के घर व उसके नजदीक ही एक घर में बने कार्यालय पर ED अधिकारियों ने छापा मारा है। सुबह से ही संबंधित स्थान पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।