








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज संयुक्त बातचीत और विचार-विमर्श के बाद समाप्त करवा दिया गया।
पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान निकालना ही सबसे अच्छा रास्ता है और भविष्य में भी कर्मचारियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।