








बयूरो : पंजाब के डेरा ब्यास की संगत के लिए एक खुशखबरी है। जानकारी अनुसार राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास में अब 6 और 7 जून को भी स्पैशल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। डेरे के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ द्वारा इस संबंध में अब 1 नई नोटिफिकेशन जारी की गई है। इससे पहले भी 2 स्पैशल भंडारे होने संबंधी सूचना आई थी। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 31 मई और 7 जून (रविवार) को सुबह 8: 30 बजे सत्संग फरमाएंगे। इन दोनों निर्धारित दिनों के 1 दिन पहले 30 मई और 6 जून (शनिवार) को सुबह सत्संग के बाद बाबा जी कार दर्शन देंगे और इसी दिन शाम को 4 बजे सत्संग पंडाल में सवाल जवाब का कार्यक्रम भी होगा। इन स्पेशल भंडारों के आयोजन को लेकर डेरे के सेवादारों और संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद संगत अपने गुरु के दर्शन करने और उनका सत्संग सुनने के लिए बेहद उत्सुक है।