Home Punjab पंजाब: कल हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, वहीं 28-30 में बदलेगा मौसम का...

पंजाब: कल हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, वहीं 28-30 में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें व देखें

Weather Alert Banner, Poster, Vector Template

बयूरो : पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है और जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 तारीख के मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा 28 से 30 तारीख के लिए आंधी-तूफान का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं कल यानि 27 मई को पंजाब के अधिकतर इलाकों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। 28 मई को गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। इसके बाद 29 और 30 मई को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लू के दौरान दोपहर में बाहर निकलने से बचें और बदलते मौसम के हालात के हिसाब से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।