Home Punjab जालंधर: 22 मई को ‘जमघट : म्हारे श्याम की’ का होगा भव्य...

जालंधर: 22 मई को ‘जमघट : म्हारे श्याम की’ का होगा भव्य आयोजन, पढ़ें व देखें

श्री खाटू श्याम की महिमा का दिव्य आगमन 22 मई को…

आयोजन में संजय मित्तल (कोलकाता वाले), हिमांशु वत्स (जालंधर कैंट वाले), अनिल शर्मा (लालू मैया) कोलकाता वाले करेंगे श्री श्याम बाबा का गुणगान..

आयोजन पर श्री श्याम बाबा को अत्यंत सुन्दर, अलौकिक और मनमोहन श्रृंगार के साथ सजाया जाएगा..

ब्यूरो: जालंधर कैंट स्थित गगन पैलेस में श्री श्याम बाबा का भव्य आयोजन करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति द्वारा 22 मई को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें संजय मित्तल कोलकाता वाले, हिमांशु वत्स जालंधर कैंट वाले, अनिल शर्मा (लालू मैया) कोलकाता वाले श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।इस मौके संस्था के मुख्य सेवादार स. गुंदीप सिंह लम्बा, कमल अग्रवाल, कुमार जैन, कुणाल गर्ग, गौरव मित्तल ने बताया कि भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल 22 मई को श्री श्याम बाबा के आयोजन पर भक्तों को देखने को मिलेगा।आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक सदस्यों को निमंत्रण दिया गया।

इस दौरान संस्था के सदस्य कमल अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू धाम से श्याम बाबा के स्वयं पहने हुए पवित्र वस्त्र आयोजन पर बाबा को पहनाए जाएंगे।इस सबंधी जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य सेवादार स. गुंदीप सिंह लम्बा ने बताया कि खाटू श्याम धाम से यह दिव्य वस्त्र बड़ी श्रद्धा के साथ लाए गए हैं और 22 मई को बाबा के भव्य आयोजन पर बाबा को पवित्र वस्त्रों को पहनाकर श्याम बाबा का अत्यंत सुन्दर, अलौकिक और मनमोहन श्रृंगार सजाया जाएगा।

कुमार जैन, कुणाल गर्ग, गौरव मित्तल ने बताया कि 22 मई को होने वाले श्री श्याम बाबा के भव्य आयोजन की तैयारी संपूर्ण कर ली गई है, उन्होंने बताया कि श्री श्याम बाबा के आयोजन पर बाबा के फूलों का श्रृंगार कोलकाता से लाकर बाबा को सजाया जाएगा।

समिति के सभी सदस्यों ने श्याम भक्तों से आग्रह किया कि वे समय से पहुंचकर इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनें और श्याम बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन का लाभ उठाएं।