





बयूरो : जालंधर के विभिन्न इलाकों में कल यानी 16 मई (शनिवार) को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग 11 केवी फीडरों के रखरखाव और जरूरी कार्यों के चलते बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।
PSPCL अनुसार 11 केवी मंडी रोड फीडर और रेलवे रोड फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी जिससे रेलवे रोड, मंडी रोड, प्रताप बाग, इंद्रप्रस्थ मोहल्ला, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, कृष्णा नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा 11 केवी किला मोहल्ला फीडर पर भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी जिसके चलते ढन्न मोहल्ला, किला मोहल्ला, काजी मोहल्ला, खिंगरा गेट, पंज पीर बाजार, अटारी बाजार, शिवराजगढ़ और अड्डा होशियारपुर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं 11 केवी अर्बन एस्टेट फीडर पर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान बशीरपुरा, कमल विहार और ठाकुर सिंह कॉलोनी में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।









