Home Punjab जालंधर: खुशखबरी! दमोरिया पुल पर दिनेश ढल्ल की मेहनत के चलते 58...

जालंधर: खुशखबरी! दमोरिया पुल पर दिनेश ढल्ल की मेहनत के चलते 58 लाख की लागत से बनेगा ‘Integrated Rainwater Runoff Management’ प्रोजेक्ट, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर नार्थ को आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल की मेहनत के चलते बड़ा तोहफा मिला है। दमोरिया पुल पर जो बारिशों में कई दिन पानी खड़ा होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, अब वह समस्या का हल निकलने जा रहा है। जानकारी अनुसार दमोरिया पुल पर दिनेश ढल्ल की मेहनत के चलते Integrated Rainwater Runoff Managemnent प्रोजेक्ट का आगाज़ कर दिया गया है। इसकी कुल कीमत 58 लाख रूपए है। इसका रस्मि उद्धघाटन आज किया गया है।विशेषज्ञों अनुसार उक्त प्रोजेक्ट के पूरा होने पश्चात जो पानी दमोरिया पुल पर कई दिन खड़ा रहता है वो अब कुछ ही घंटो में सीधा जमीन में चला जाएगा। जिससे पानी की निकासी तो दमोरिया पुल से होगी ही और साथ ही पानी की तकनीकी बचत भी हो जाएगी। इससे इलाके के लोगों व राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।