






ब्यूरो : जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा आज सभी डिपो होल्डरों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। यह बैठक विशेष रूप से पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना और गेहूं वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, पारदर्शी और प्रभावशाली तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।