बयूरो : पंजाब में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 26 मई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 29 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 13 मई से 16 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 मई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस बार पंजाब में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। राज्यभर में कुल 36,72,932 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
आयोग ने चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने का भी फैसला लिया है।इसके अलावा नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 4 लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे।