




बयूरो : पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Punjab SDMA) ने अगले 48 घंटों के लिए पंजाब भर में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और एस.बी.एस. नगर शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।