




बिजली घर से मेन रोड तक नए निर्माण कार्य से 15–20 साल पुरानी मांग हुई पूरी
इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे सड़कों के निर्माण का कार्य हो, सीवरेज व्यवस्था को सुधारना हो, ट्रैफिक समस्याओं का समाधान हो या इलाकों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था—हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है। इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी जनहितैषी सुविधाएं भी लोगों को बड़ी राहत दे रही हैं।