





बयूरो : विश्व प्रसिद्ध दरबार बाबा मुराद शाह में साईं गुलाम शाह जी का 18वां सालाना 2 दिवसीय उर्स (जोड़ मेला) 1 और 2 मई 2026 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी हाजिरी भरकर रूहानी महफिलों को खास रंग देंगे। उर्स के पहले दिन 1 मई, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे झंडे (छड़ी) की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे कव्वाली की महफिल सजाई जाएगी। दूसरे दिन 2 मई, शनिवार को डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट के चेयरमैन और मशहूर गायक गुरदास मान विशेष रूप से हाजिरी लगाएंगे, जिससे समागम की रौनक और बढ़ेगी। इस मेले का आयोजन डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट, नकोदर और देश-विदेश से आने वाली संगतों के सहयोग से किया जा रहा है।