Home Punjab जालंधर: नितिन कोहली की लगातार मेहनत और मजबूत अगुवाई में जालंधर सेंट्रल...

जालंधर: नितिन कोहली की लगातार मेहनत और मजबूत अगुवाई में जालंधर सेंट्रल में सियासी लहर तेज, वार्ड 6 में बड़ी जॉइनिंग, पढ़ें व देखें

कांग्रेस-बीएसपी-भाजपा नेताओं का बढ़ता भरोसा, नितिन कोहली की दिन-रात मेहनत से मजबूत हो रही AAP

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली की अगुवाई में वार्ड नंबर 6 में आज एक प्रभावशाली जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा से राजविंदर सिंह (एस.सी. मोर्चा, जनरल सेक्रेटरी), निर्मल सिंह (सीनियर लीडर), विजय कुमार (बूथ प्रधान), कांग्रेस से दलबीर सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), प्रभजोत सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, जालंधर), बीएसपी से सरबजीत सिंह झमट्ट, मोहन सिंह (वार्ड प्रधान), राजवीर सिंह, संदीप कुमार, अशोक कुमार, करनप्रीत, अर्शप्रीत, कुलदीप सिंह, कृष्ण प्रकाश (सभी सदस्य) सहित अन्य प्रमुख चेहरे चरणजीत सिंह मिन्हास (समाजसेवी), गुरमुख सिंह, रजिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, जगदीश कुमार, हैप्पी, कमल कमल तथा युवा वर्ग से हरमनदीप सिंह, हर्ष सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भोगल, जतिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, दमन ने अपने साथियों और परिवारों सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर नितिन कोहली के नेतृत्व पर भरोसा जताया। इस जॉइनिंग कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज त्रिलोक सिंह सरां भी मौजूद थे। माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा और इलाके में इस जॉइनिंग को लेकर खास चर्चा देखने को मिली। इस अवसर पर नितिन कोहली ने जॉइन करने वाले परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है और वह बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर करते आए हैं।

विभिन्न पार्टियों को छोड़कर AAP में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि जब भी वे अपने क्षेत्र के कामों के लिए नितिन कोहली के पास गए, उन्होंने कभी भी राजनीतिक मतभेद को बीच में नहीं आने दिया और हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। इसी कारण वे उनकी कार्यशैली और सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

नितिन कोहली ने अपने संबोधन में जालंधर सेंट्रल में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गली और हर घर तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

नितिन कोहली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में लगातार अन्य पार्टियों के नेताओं की जॉइनिंग बढ़ रही है। कांग्रेस, बीएसपी और भाजपा के कई नेता पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है, जिससे संगठन को बड़ी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याण कार्यों के आधार पर आने वाले समय में आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल में और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की सेवा का दायरा लगातार बढ़ता रहेगा।