




ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का समापन समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।