Home Punjab जालंधर: No Work Day घोषित, नहीं होगा कोई काम काज, श्री गुरु...

जालंधर: No Work Day घोषित, नहीं होगा कोई काम काज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के चलते लिया अहम फैसला, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आगामी सोमवार यानी 5 जनवरी को सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व है। इसी के चलते जालंधर जिला बार एसोसिएशन (DBA) की एक हंगामी मीटिंग प्रधान राम छाबड़ा व सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई जिसमें सभी वकीलों ने एकमत हो कर 5 जनवरी, सोमवार को No Work Day की घोषणा की। इस मीटिंग में मुद्दा रखा गया कि यह दिन बहुत से श्रद्धालुओं जिनमें वकीलों से लेकर तारीखों पर आने वाले लोगों की आस्था जुड़ी है और उस दिन उन्हें गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने या आयोजित हो रहे समारोहों में शमूलियत हेतु जाना होगा। जिसे ख्याल में रखते हुए यह फैसला एकमत हो कर लिया गया है। इस मौके दबा पदाधिकारियों ने सभी माननीय जजों से आग्रह किया कि उक्त दिवस पर धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही विभिन्न मामलों में फैसले सुनाएं जाएं।