









बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : शहर के प्रख्यात मॉडल टाउन चौक को नवीनीकरण के बाद नया लुक दिया गया है, जिसको शहर की मशहूर Parkash Bakery प्रबंधकों द्वारा रेनोवेट करवाया गया है। उक्त नए लुक वाले चौक को आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, CT ग्रुप से मनबीर चन्नी, पार्षद अरुणा अरोड़ा व बलराज ठाकुर, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर जालंधर संदीप ऋषि, कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने लोगों को समर्पित किया।