





बयूरो : जालंधर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशन और सुरक्षा) विनीत अहलावत ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन जमा करने की तारीख में दो दिन का विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब इच्छुक व्यक्ति 29 सितंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है।