Home Religious रविवार नए प्रेम संबंध बन सकते हैं, सामाजिक दायरा बढ़ेगा, परिवार संग...

रविवार नए प्रेम संबंध बन सकते हैं, सामाजिक दायरा बढ़ेगा, परिवार संग शॉपिंग संभव, आदर्शवाद से बचें, मित्रों से बहसबाजी न करें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज उधार चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ

आज दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर अपने रिश्ते खराब न करें। जॉब में बदलाव करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज दिनचर्या अत्यन्त अस्त-व्यस्त रहेगी। घर वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। फाइनेन्स से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर शंका न होने दें। परोपकार में मन लगायेंगे।

कर्क

आज उत्साह की भावना रहेगी। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। नयी योजना बनाने के लिये समय उत्तम है।

सिंह

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान रखें।

कन्या 

आज निवेश से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। आज दिन बहुत शुभ है।

तुला

आज आर्थिक मामलों में किसी पर विश्वास न करें। अपनी योग्यता और क्षमता का विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में तकनीकी का प्रयोग सीख सकते हैं। नये लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

आज काम में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी करने का प्रयास करेंगे। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शाम को परिजनों के साथ जरूरी कार्यों पर चिन्तन-विमर्श करेंगे। समय का लाभ उठायेंगे।

धनु

आज जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय व्यर्थ नहीं करना चाहिये। बुरी संगति से दूर रहें। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है।

मकर

आज धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स का आनन्द उठायेंगे। विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे। सभी काम पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। जॉब में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिये जा सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं।

मीन

करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिये। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर चिन्तित रहेंगे।