बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजीव गांधी पंचायती राज संघठन का प्रधान हनी जोशी को बनाया गया है जिसका नियुक्ति पत्र उन्हें AICC को इंचार्ज रविंदर डालवी, राष्ट्रीय चेयरमैन डा. सुनील पंवर, पंजाब चेयरमैन गगनदीप सिंह उर्फ़ बॉबी, कांग्रेस के जालंधर लोकसभा को-ऑर्डिनेटर मोंटी सहगल, वरिष्ठ उप-प्रधान (जिला जालंधर कांग्रेस देहात) अश्वन भल्ला, हरचरण सिंह सोठा, गुरमीत सिंह नागपाल आदि ने दिया। हनी जोशी ने इस मौके आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी वह बखूबी निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में और मजबूत करने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान का धन्यवाद भी किया।