





















जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने ₹100 करोड़ से ज़्यादा की छात्रवृत्ति प्रदान करके अपने आने वाले 2025 बैच की एकेडमिक क्षमता और आकांक्षाओं को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। सबको और किफायती शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, एलपीयू ने हज़ारों योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की, जिनमें से 3,000 से ज़्यादा छात्रों को उनके प्रोग्राम फीस का 70% तक माफ़ किया गया। प्रोग्राम में 100% ट्यूशन और होस्टल फीस माफ़ी छात्रवृत्ति पाने वाले लगभग 1,000 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें उनकी असाधारण योग्यता और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।