Home Education BSF स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया

BSF स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया

बयूरो: BSF स्कूल में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्राचार्या आभा शर्मा द्वारा ध्वाजारोहण किया गया जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ इस समारोह का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
वरिष्ठ, एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने सारे वातावरण को
देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। प्राचार्या  आभा शर्मा ने अपने भाषण में उपस्थित
छात्र छात्राओं का आहवान करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता बहुत त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए हमें सदैव अपने राष्ट्र की एकता को बनाए रखना है, संविधान की रक्षा करनी है। इसके पश्चात प्राचार्या द्वारा मिष्ठान वितरित की गई।