Home Punjab जालंधर: Confirm! AAP छोड़ BJP में शामिल हुए दर्जन भर पूर्व पार्षद...

जालंधर: Confirm! AAP छोड़ BJP में शामिल हुए दर्जन भर पूर्व पार्षद व अन्य नेता, गोलमाल न्यूज़ की खबर पर मोहर, पढ़ें व देखें

बयूरो: भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में आए पार्षदों ने अपने ग्रुप के साथ फिर से भाजपा में वापसी कर ली जिसमे मुख्य भूमिका MLA शीतल अंगुराल ने निभाई। सभी पूर्व पार्षद व अन्य नेता जब भाजपा छोड़ AAP में आए थे तब यही चर्चा थी कि उन्हें आम आदमी पार्टी जालंधर का मेयर व पार्षद बनाएगी। जिसके चलते उन्होंने अपना ग्रुप मजबूत करना शुरू किया था। लेकिन जब शीतल अंगुराल AAP छोड़ भाजपा में गए, तभी से ये चर्चा चल रही थी कि देर-सवेर यह ग्रुप भी फिर से भाजपा में वापस लौट आएगा। शीतल अंगुराल भी भाजपा छोड़ आप में आए थे। फिर आप छोड़ भाजपा में चले गए। इस ज्वाइनिंग से एक बार फिर गोलमाल न्यूज़ की खबर पर मोहर लग गई है।