Home Religious शनिवार दूसरों की समस्याओं में खुद को न उलझाएं, कमियों पर नियंत्रण...

शनिवार दूसरों की समस्याओं में खुद को न उलझाएं, कमियों पर नियंत्रण पाएं, अत्यधिक विचार कन्फ्यूज करेंगे, धोखे से बचें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि (Aries Horoscope) साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन वगैरह के कारण कोई काम अटक सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। कोई धोखा दे सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण आपको पाचन की समस्या होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। पुराना अनुभव आज आपके काफी काम आयेगा। रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। सन्तान के कार्यों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेगा और आपकी आय भी बढ़ा सकता है। आपकी सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) उत्तम कार्यों के लिये पुरस्कृत दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आज लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) दिनचर्या को व्यवस्थित व अनुशासित रखें। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अपने उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अधिकारियों से ज्यादा बहसबाजी न करें। महँगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) बड़ी डील से धन लाभ होगा। जीवनसाथी आपसे उपहार की अपेक्षा रख सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) मन प्रसन्न रहेगा। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी आवश्यक विषयों पर चर्चा हो सकती है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। कानूनी पचड़ों में फँस सकते हैं। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिजनों के साथ समय बितायेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) तनाव रहेगा। मौसमी बीमारियाँ घेर सकती है। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निराशा महसूस हो सकती है। रूढ़िवादी विचारों से खुद को दूर रखें। क्रोध करने से बचें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) जीवनसाथी के साथ अच्छा सामन्जस्य रहेगा। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। घर का माहौल काफी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन जबरदस्त रहेगा। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे।