Home Punjab (Expose)जालंधर : ‘गद्दार’ निकला अमित कुकरेजा, जिमखाना चुनावों में अचीवर ग्रुप के...

(Expose)जालंधर : ‘गद्दार’ निकला अमित कुकरेजा, जिमखाना चुनावों में अचीवर ग्रुप के ही उम्मीदवार सुमित शर्मा ने किए बड़े खुलासे

– अपनी AS फार्म में रखी पार्टी का Misuse करने के लगाए सनसनीखेज़ आरोप

– लोगों को अपने ग्रुप के ही तरुण सिक्का के उलट वोट डालने की करी अपील

– नितिन कोहली, तरविंदर राजू व परवीण कुमार का तोड़ा भरोसा

(बयूरो) : जालंधर जिमखाना चुनाव समाप्त हो गए हैं और नए पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। इस सभी के बीच आफ्टर इलेक्शन बातें सामने आ रहीं है। अचीवर ग्रुप के उम्मीदवार अपने ही साथी अमित कुकरेजा पर सनसनीखेज़ आरोप लगा रहे हैं। जहां सुमित शर्मा ने बड़े खुलासे किए हैं वहीं तरुण सिक्का के समर्थकों का कहना है कि कुकरेजा ने ग्रुप व साथियों संग गद्दारी कर उनके उलट मतदान करने की क्लब सदस्यों को अपील की है। जिसके प्रमाण भी उनके पास उपलब्ध हैं।

सर्वप्रथम जॉइंट सचिव का चुनाव हार चुके अचीवर ग्रुप के उम्मीदवार रहे सुमित शर्मा ने सरेआम ग्रूपों में बाकायदा मेसेज भेज कर सभी को अमित कुकरेजा बारे जागरूक किया। उन्होंने AS फार्म में उनके द्वारा रखी पार्टी का MISUSE करने के आरोप लगाए व कहा कि उनके निमंत्रण पत्र को गलत तरीके से अपना नाम लिख कर पेश किया जबकि सुमित शर्मा अनुसार किसी तरह का भी कोई अधिकार अमित कुकरेजा को नहीं दिया गया था कि वह उक्त पार्टी में किसी को बुलाएं। लेकिन बावजूद इसके अमित कुकरेजा ने अपने नाम का निनंत्रण पत्र क्लब सदस्यों को भेजा गया जिसकी वजह से जो लोग ओपन पार्टी में नहीं आते, अह नहीं पहुंचे। जिससे उनको खासा नुकसान हुआ। जबकि सुमित अनुसार वह अमित कुकरेजा को पिछले 3 माह से सभी के उलट चल कर साथ खड़े रहे लेकिन गद्दार अमित कुकरेजा ने उन्हें भीतर घात किया है।

वहीं अगर बात करें अचीवर ग्रुप के सचिव पद के उम्मीदवार रहे तरुण सिक्का के समर्थकों की तो, उनका कहना है कि जिस तरह से अमित कुकरेजा ने शुरु से पहले सचिव पद पर चुनाव लड़ने व तत्पश्चात कुक्की बहल का नाम सामने आ जाने पर डर कर पीछे हटने के लिए तरह तरह के बहाने जिसमे तरुण संग चुनाव लड़ने से इंकार करना तक शुमार है, लगाए। जिसके बावजूद अमित कुकरेजा के पीछे हटने के बाद भी व गलत बातें फैलाने के पश्चात भी तरुण सिक्का सचिव पद पर चुनाव लड़े और हर जगह अमित कुकरेजा को साथ रखा लेकिन क्लब सदस्यों ने दिल से एहसास किया कि अमित कुकरेजा अचीवर ग्रुप व तरुण सिक्का से अलग चलते दिखाई दिए। यहां तक कि मीडिया समक्ष आयोजित हुई नामांकन प्रक्रिया, प्रेस वार्ता से लेकर केम्पनिंग तक में देखा गया कि अमित ग्रुप व तरुण से अलग चल रहे थे। वहीं अमित कुकरेजा ने गद्दारी करते हुए क्लब सदस्यों से तरुण के उलट मतदान की भी अपील की क्यूंकि यह अमित कुकरेजा की एक सोची समझी साजिश थी कि जिससे वह खुद जीतना, तरुण को हराना तथा कुक्की को जिताना चाहते थे।

वहीं अगर बात करें अचीवर ग्रुप के लीडर की तो अमित कुकरेजा से नितिन कोहली, तरविंदर राजू, परवीन कुमार से लेकर सभी ग्रुप लीडर नाराज हैं क्यूंकि जो अमित कुकरेजा ने किया है, वह मौका देना तो दूर माफी के लायक भी नहीं है। एक ग्रुप लीडर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की नितिन कोहली, तरविंदर राजू व परवीन कुमार सहित सभी अमित कुकरेजा की हरकतों से आहत हैं और संभव है कि वह गद्दार अमित कुकरेजा को ग्रुप में रखें ही ना। अमित कुकरेजा ने जहां गद्दारी की वहीं ग्रुप लीडरों का भरोसा तोड़ा है।

पढ़ें सुमित शर्मा ने क्लब सदस्यों के नाम क्या मेसेज भेजे

Dear Members,

An ocean full of thanks for overwhelming support and vote during the elections of the Club.

I lost the elections with grace, but I must confess that my rival was better equipped with her engrossment and involvement of 4 years in Club affairs, and hence she deserved it.

Away from election results, I would like to expose the biggest culprit in our Achiever’s group whose betrayal and backstabbing is a matter of grave concern. I stood by him when nobody trusted him , but the way he manipulated my and our group activities was most unethical, immoral, dishonorable, and sheer unprincipled. He completely copied my Invitation Card for MY EXCLUSIVE GET-TOGETHER at AS Farms on 7th March and forwarded it to all club members without my permission thus making my function lose its original charm and purpose.

 Nothing is more painful than the betrayal of a friend and this person claiming to come from a decent Sports family degraded and disgraced himself in the Group, his family, and his prominent relatives.

The saddest thing about betrayal is that it never comes from your enemies; it comes from those you trust the most and it has taught me not to be so open and so giving to people who don’t deserve it.

I am very happy with my fight and result but I decided 4 days back that I will expose him whether I win or loose.

Please be aware from such kind of people who are dishonest to the group and our respected Voters .

BR

SUMIT SHARMA

Arayn