Home Religious शुक्रवार फालतू चर्चाओं से बचें, लंबी यात्रा सम्भव है, धनलाभ होगा लेकिन...

शुक्रवार फालतू चर्चाओं से बचें, लंबी यात्रा सम्भव है, धनलाभ होगा लेकिन खर्च बढ़ेंगे, पढ़ें राशिफ़ल

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दफ्तर में आज मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन वाहन संभलकर चलाएं। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं दफ्तर में आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय गुजरेगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सही फल मिलेगा। व्यवसाय में लापरवाही ना बरतें। काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन मानसिक शांति में थोड़ा विघ्न पैदा हो सकता है। अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को अपनाएं। जो लोग लेखन, साहित्य और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम में व्यस्त रहने के साथ के अलावा परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालें। फालतू की चीजों पर चर्चा करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): काम में किया गया परिश्रम थोड़े समय बाद फल देगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग किसी भी दस्तावेज पर सोचसमझकर हस्ताक्षर करें। प्रेम जीवन में किसी तीसरे की बातों पर विश्वास नहीं करें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): कोई आपका फायदा उठा सकता है इसलिए काम के प्रति सतर्क रहें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी को भी उधार देने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में थोड़ी रूकावट आ सकती है। अपनी वाणी के बल से काम बनाएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): कार्यस्थल पर काम बनेंगे और धन लाभ भी होगा। व्यवसाय में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो रिश्तो में तनाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। अपनी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज अपनी बोलचाल से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। पैसों को लेकर परिवार में विवाद पैदा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज दफ्तर में काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।