








रंग-बिरंगे परिधानों, डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे परिवार; परिंदे के संस्थापक राजन स्याल ने बढ़ाई शाम की रौनक

: सीटी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में ‘रास-ए-रंग – डांडिया नाइट 3’ का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधानों, संगीत और डांडिया-गरबा की जोशीली धुनों से गूंज उठा। विद्यार्थियों, अभिभावकों और मेहमानों ने मिलकर नवरात्रि के उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में परिंदे के संस्थापक राजन स्याल की उपस्थिति ने शाम को और भी खास बना दिया।