








ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड में दशहरे का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का शाश्वत संदेश दिया गया। विभिन्न रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों के माध्यम से इस पर्व से जुड़ी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।