








ब्यूरो: इंटर पॉलिटेक्निक पी.टी.आई.एस. टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने लगातार पाँचवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 8 से 9 अक्टूबर 2026 तक जी.पी.सी., अमृतसर में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्टाफ टीमों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पाँचवीं बार स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्टाफ बैडमिंटन टीम में अंकुश शर्मा, साहिल, रोहित, गगनदीप और अभिषेक शामिल थे, जबकि टीम की कप्तानी अंकुश शर्मा ने की। टीम ने अपनी मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति जुनून से यह शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह ने टीम के कप्तान और सभी खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।










