









11 संस्थानों के विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृतियों, लोककलाओं और परंपराओं का किया जीवंत प्रदर्शन
ब्यूरो: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ — एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को साकार करते हुए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘यूनाइटेड भारत 2026’ का भव्य आयोजन किया। इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ, आपसी सम्मान और विविधता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।