






ब्यूरो: श्री ब्रह्मनाट्य मंडल जालंधर छावनी की कार्यकारिणी समिति द्वारा आज इस साल के रामलीला मंचन से संबंधित मीटिंग का आयोजन किया गया ।इस मौके पर प्रधान श्यामसुंदर सिंगला, डायरेक्टर शशि भारद्वाज, म्यूजिक डायरेक्टर अनिल बख्शी, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार राजू , भूतपूर्व प्रधान विजय मिंटू आर्ट डायरेक्टर नवल किशोर भारद्वाज सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिनेश मित्तल एवं नवीन शर्मा उपस्थित थे कमेटी द्वारा बताया गया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा यह भी बताया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 12 अक्टूबर से आरंभ होगा एवं सभी कलाकारों की अदाकारी देखने लायक होगी इस साल एक दिन ओल्ड इस गोल्ड का मंचन किया जाएगा जिसमें रामलीला के इस पावन मंच से जुड़े सभी पुराने कलाकार एक बार फिर से अपनी अदाकारी से सबको मंत्र मुग्ध करेंगे।