Home National जालंधर पहुंचेंगे PM मोदी 17 को, करेंगे कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन,...

जालंधर पहुंचेंगे PM मोदी 17 को, करेंगे कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन, पढ़ें व देखें

बयूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 17 तारीख को जालंधर आएंगे और कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसी के चलते रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज जालंधर कैंट स्टेशन पर उद्घाटन समारोह और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अधिकारी और बीजेपी नेतृत्व ने स्टेशन पर उन्हें फूल भेंट करके स्वागत किया। दरअसल, कैंट स्टेशन का निर्माण 98.89 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होने वाला है और अभी इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि रेलवे इस उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री को हर देश अवार्ड देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लीडरशीप कुछ दिनों तक यहां पर ही रहेंगी। 17 तारीख तक पार्टी और प्रशासन द्वारा पीएम के पंजाब दौरे के लिए तैयारियां की जा रही है। पीएम के इस दौरे को लेकर लोगों व भाजपा वर्करों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।