Home National जालंधर दौरे पर आज 3:35 पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, आदमपुर हवाई अड्डे...

जालंधर दौरे पर आज 3:35 पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर किया जाएगा, डेरा बल्लां में होंगे नतमस्तक, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में आज PM मोदी का दौरा होने जा रहा है। इससे पहले आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी दोपहर 3:35 पर यहाँ श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डे (आदमपुर) पर उतरेंगे और 3:45 पर जहां नए नाम का अधिकारिक ऐलान करेंगे वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धघाटन भी किया जाएगा। इसके पश्चात 4:30 बजे पीएम मोदी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे जहां करीब 50 मिनट रुक कर श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वे जयंती समारोह में शिरकत कर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेंगे। जानकारी अनुसार एयरपोर्ट पर आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री नायडू व रवनीत बिट्टू के अतिरिक्त सीएम पंजाब भगवंत मान, मंत्री संजीव अरोड़ा, सांसद अमर सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी व राजिंदर गुप्ता तथा विधायक हाकम सिंह व सुखविंदर कोटली मौजूद रहेंगे।