Home Crime जालंधर : बड़ा हादसा! 2 लोग गिरे कूल रोड स्तिथ इस कमर्शियल...

जालंधर : बड़ा हादसा! 2 लोग गिरे कूल रोड स्तिथ इस कमर्शियल बिल्डिंग से, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के संविधान चौक से कूल रोड पर दाखिल होते ही स्तिथ कमर्शियल इमारत से 2 मजदूरों के गिरने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार कूल रोड पर स्तिथ कमर्शियल इमारत जिसमे पुराना ED का दफ्तर हुआ करता था, में साफ सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान आज यानी शुक्रवार शाम को अचानक चीखोपुकार मच गई जब 2 मजदूर नीचे गिर गए। सूत्रों अनुसार मौके पर 1 की मौत बताई जा रही है तो दूसरे की इलाज दौरान हॉस्पिटल  में मौत की सूचना सामने आ रही है। अभी मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह प्राथमिक जानकारी है। पुख्ता जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी।