Home Crime जालंधर: FIR कारोबारी ‘अली’ पर, 15 वर्षीय नाबालिगा से किया ‘RAPE’, इस...

जालंधर: FIR कारोबारी ‘अली’ पर, 15 वर्षीय नाबालिगा से किया ‘RAPE’, इस Illegal काम को करने पर आया था चर्चा में, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां नाजायज कालोनियां काटकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले एक नेता ने अब पैसे के नशे में एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की से रेप किया है। जिसने थाने में बयान दर्ज करवाएँ तो पुलिस ने जाँच के बाद मामला दर्ज कर दिया जबकि आरोपी अभी फरार है। जालंधर के शिव नगर के रहने वाले नौशाद अली नाम के प्रॉपर्टी डीलर जो नाजायज कालोनियां भी काटता था ने 15 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार किया है। लड़की ने जब सारी घटना अपने परिवार को बताई तो वे पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे जिसके बाद थाना 1 के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने लड़की का मेडीकल करवा नौशाद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। नौशाद अली की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।