Home Religious मंगलवार जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें, धोखाधड़ी जैसी स्तिथि बनेगी,...

मंगलवार जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें, धोखाधड़ी जैसी स्तिथि बनेगी, छिपे शत्रुओं की पहचान होगी, मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष
आज आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। नये प्रभावशाली सम्पर्क विकसित होंगे। घर के सभी सदस्यों के बीच सद्भाव में वृद्धि होगी।

वृषभ
जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। अहंकार और क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अधिकारी आपके ऊपर अधिक विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन मनोयोग से काम में लगे रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन
आज अनावश्यक खर्चों को लेकर थोड़े जागरूक रहेंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। सभी समस्याओं का हल शान्तिपूर्वक निकालने का प्रयास करें। कब्जियत और गैस की समस्या हो सकती है। शाम को पूजा-पाठ में भाग ले सकते हैं।

कर्क
आज बेवजह के खर्चों को लेकर थोड़े जागरूक रहेंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। सभी समस्याओं का हल शांति से निकालने का प्रयास करें। कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह
आज वैवाहिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। जॉब में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आप नई तकनीक सीख सकते हैं। मनोरंजन की गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। गुप्त दान आपके लिये लाभकारी होगा।

कन्या
आज छात्रों को अध्ययन में समस्या महसूस होगी। व्यापार में बिक्री कम होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। सन्तान के व्यवहार पर नजर रखें। जोड़ों के दर्द के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने काम पर पूरा फोकस रखें।

तुला
आज आपकी कार्यक्षमता में कमी रहेगी। अचानक यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाकर रखें। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। व्यापारियों के लिये दिन चुनौतीपूर्ण है। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। सरकारी काम में परेशानी होगी।

वृश्चिक
आज आपके विचारों की सराहना होगी। शोध कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान होकर काम करेंगे। व्यस्तता के चलते ध्यान देना पड़ेगा। आज सिरदर्द और बेचैनी महसूस होगी। जरूरी न हो तो यात्रा को टाल दें।

धनु
पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आपकी बातों से जीवनसाथी को तकलीफ हो सकती है। इसीलिये शब्दों का चयन संभल कर करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई काम न करें। सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। शाम के समय यात्रा की योजना बनेगी।

मकर
आज स्थान परिवर्तन को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में धीमापन हो सकता है। दिन की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। छिपे हुये शत्रुओं की पहचान हो सकती है।

कुंभ
आज धोखाधड़ी जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। दोपहर तक का समय नकारात्मक रहेगा। घूमने के लिए जाएंगे। नये सिरे से कार्य आरम्भ करेंगे। बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

मीन
आज चिन्ता हो सकती है। अचल सम्पत्ति को लेकर बड़ा समझौता न करें। आपकी पहचान का दायरा मजबूत होगा। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद उभर सकता है। आपकी सोच के विपरीत कार्यों के होने से आपका मन व्यथित होगा। खर्च में कमी रहेगी।