Home National रद्द किसानों का दिल्ली कूच, 11 गाँवों में इंटरनेट बंद, घायल हुए...

रद्द किसानों का दिल्ली कूच, 11 गाँवों में इंटरनेट बंद, घायल हुए आधा दर्जन से अधिक किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच माहौल तनावपूर्ण, पढ़ें व देखें

बयूरो: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली कूच को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल किसानों ने आज का दिल्ली कूच रद्द किया। कई किसानों के घायल होने के बाद ये फैसला लिया है। हालांकि दिल्ली कूच को लेकर अगला फैंसला जल्द लिया जाएगा। जानकारी अनुसार आंसू गैस के गोले से 7 किसान घायल हुए हैं।

बता दें आज 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए थे। उसके बाद उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया। किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली की तरफ रवाना होने के करीब एक घंटे बाद किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे एक किसान की तबीयत बिगड़ी है। जिसके बाद किसान थोड़ा पीछे हटे हैं। हालांकि आंसू गैस से सांस लेने में होने वाली दिक्कत से राहत के लिए नमक दिया गया है।

शंभू बॉर्डर पर 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं। अभी करीब डेढ़ हजार किसान यहां इकट्‌ठा हो चुके हैं। वहीं खनौरी बॉर्डर पर 13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी CRPF और BSF की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 JCB, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी की गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है।