Home Punjab जालंधर वेस्ट उपचुनाव: EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, करीब 55%...

जालंधर वेस्ट उपचुनाव: EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, करीब 55% हुआ मतदान, कहीं बाहरी लोग राशन, सूट व पैसे बांटने के आरोपों में पकड़े तो कहीं महिला की कोई और डाल गया वोट, Fake खबर ने भी माहौल गर्माया, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर वेस्ट में 10 जुलाई को उपचुनाव हेतु मतदान समाप्त हो गया है। वोटिंग बंद होने पर करीब 55% मतदान हुआ है। वेस्ट विधानसभा हल्के की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। आंकड़ों अनुसार 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यह सीट जीती थी।

सारा दिन क्या-क्या हुआ

भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके पास से एक लिस्ट मिली है। लिस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा है। जिसमें 2-2 हजार रुपए देनी बात कही गई हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सुचना दे दी है। भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के भाई राजन अंगुराल (Rajn Angural) की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी।

वहीं बाहरी व्यक्तियों को काबू किया गया जिन पर मतफताओं को राशन, सूट आदि बाँटने के आरोप लगे। उनको काबू कर पुलिस को सोंप दिया गया। वहीं एक बूथ पर महिला मतदान करने पहुंची तो उसे मालूम चला कि उसकी वोट पहले से ही कोई और डाल गया है। जिस पर महिला ने मतदान करने के लिए हंगामा किया। वहीं राजा वडिंग भी सारा दिन पुलिस कमिश्नर दफ्तर में बैठे तो रहे लेकिन हल्के में हुई नोकझोंक मने उनकी कोई भूमिका सिवाए बयानों के नहीं रही। शीतल अंगुराल अवश्य सारा दिन कभी बाहरी व्यक्तियों को काबू करते दिखे तो कभी आज सुबह करीब 11 बजे आई धमकी की रिकॉर्डिंग सुना भावुक होत्र दिखाई दिए।

वेस्ट में ये नेता लगा रहे जोर

भारतीय जनता पार्टी ने शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत और अकाली दल(अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बिंदर लाक्खा, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सुरजीत कौर शामिल हैं।

इस सीट पर इतने मतदाता

इस सीट पर 1,71, 963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

13 जुलाई को आएगा नतीजा

वोटिंग के 2 दिन बाद यानि के 13 जुलाई को इसके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। यह उपचुनाव आप से विधायक रहे शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद हो रहे हैं। क्योंकि अंगुराल आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।