









पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिली है। सुनक ने भी कीर को बधाई देते हुए अपनी हार मान ली है। लेबर पार्टी अब तक 352 सीटें जीत चुकी है और कंजर्वेटिव पार्टी केवल 74 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीटें चाहिए होती हैं। कंजर्वेटिव पार्टी की मंत्री पेनी मोर्डंट अपनी संसदीय सीट हारी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स अपनी सीट हार गए हैं। ग्रांट अब तक हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं। शैप्स को लेबर के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया, जिस पर उन्होंने लगभग दो दशकों तक कब्जा किया था।
लेविन को 19,877 वोट मिले, जबकि शैप्स को 16,078 वोट मिले। ग्रीन पार्टी ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। कार्ली डेनियर ने ब्रिस्टल सेंट्रल की सीट पर जीत का दावा किया है, जिससे लेबर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेनियर ने 24,539 वोट हासिल किए, जो लेबर के उम्मीदवार और शैडो फ्रंटबेंचर थंगम डेबोनेयर से निर्णायक रूप से आगे निकल गए, जिन्हें केवल 14,132 वोट मिले।
स्टारमर बोले- लोग बदलाव के लिए तैयार
जालंधर और पंजाब के रहने वाले भी जीते
