


बयूरो: जालंधर के बस्ती शेख में दिल दहला देने वाली घटना का समाचार सामने आया है। जानकारी अनुसार मोहल्ला चाय आम स्थित घर के बाहर अंकित जम्बा नामक युवक पत्नी मनीषा संग घूम रहा था कि कुछ हमलावरों, जिनकी पहचान करण व उसके साथी बताए जा रहें हैं, ने तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया जिसको घायल अवस्था में भाजपा नेता अमित तनेजा स्थानीय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। जिसकी जांच पुलिस करेगी। करीबियों ने बताया कि इससे पहले भी अंकित व उसके भाई मनी का हमलावरों से विवाद हो चुका है। अंकित पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज होने पश्चात वह करीब 2 वर्ष जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था कि आज करण, उसकी पत्नी व अन्य साथियों ने अंकित व उसकी पत्नी को घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमे अंकित की मौत हो गई है।
