बयूरो: आदमपुर के गांव डरोली खुर्द में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। सभी की मौत की जानकारी उनके रिश्तेदार के घर पहुंचने के बाद मिली। मृतक के रिश्ते में लगते दामाद सरबजीत सिंह वासी फुगलाना ने बताया कि वह काफी देर से फोन कर रहा था। लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो वह खुद ही गांव में जाकर पता करने गया। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर में मौजूद सभी लोगों की लाशे पड़ी हुई है। मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह पुत्र आत्मा सिंह (55), उनकी पत्नी सरबजीत कौर, उनकी 2 बेटियां ज्योति (32) और गोपी (31) तथा ज्योति की बेटी अमन (3) के रुप में हुई है। सरबजीत सिंह ने बताया कि जब घर का दरवाजा खोला तो उसने मनमोहन और सरबजीत कौर की लाश पंखे से लटकती देखी। जबकि बाकियों की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थीं। मनमोहन सिंह आदमपुर डाकखाने के इंचार्ज थे। इस घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाने के इंचार्ज मनजीत सिंह और डीएसपी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था। जिसका पता उनके परिवार वालों को पता था। जिससे घर में विवाद हो गया। जिसके चलते घरेलू विवाद और कर्ज से तंग आकर वह कदम उठा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों के होठों पर चोट के निशान हैं। जिससे प्रतीत होता है कि सभी की मौत फांसी लगाने से हुई है। जब उनसे तीन साल की बच्ची की मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसके गाल पर चोट के निशान हैं और हो सकता है कि किसी ने उसे फांसी पर लटका दिया हो।