ब्यूरो: चंडीगढ़ के पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पीजी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा साथी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई। जोकि वह युवतियों की बनी हुई अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। जैसे ही इस बात का पता कुछ लड़कियों को लगा तो लड़की ने PG के मालिक को बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने वहीं साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा उसे लगाने को दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।