ब्यूरो: देह व्यापार के मामले में जालंधर के नजदीकी शहर फगवाड़ा पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी कर 2 युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा की रहने वाली है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुनील शर्मा मोहल्ला किशनपुरा चौक और राहुल निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।