Home Crime जालंधरः फिर ‘खालिस्तान’ के नारे लिखे मिले, इस बार निशाना बने BMC...

जालंधरः फिर ‘खालिस्तान’ के नारे लिखे मिले, इस बार निशाना बने BMC चौक पर स्व. बेअंत सिंह की प्रतिमा व CM भगवंत मान का बोर्ड, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर शहर के बीचों बीच संविधान चौक में लगी स्व. सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पंजाब के CM भगवंत मान के जालंधर आने से पहले ही इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सोमवार दोपहर को जालंधर के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेले का उद्घाटनCM मान करने वाले हैं। पुलिस कमिश्नर की माने तो शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। स्व. सरदार बेअतं सिंह की प्रतिमा के साथ ही लगे भगवंत मान के जालंधर आने संबंधी बोर्ड पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।